iitm computr education mathura

दोस्तों, आप  अपने  PC  और Laptop में हिंदी टाइपिंग  करने के लिए Kurtidev  Font,  Mangal Hindi font या  Google Hindi input tool का प्रयोग  करते है | लेकिन जब भी कोई  हिंदी टाइपिंग  का  एग्जाम (  Hindi typing Test ) तब   कुर्तिदेव फॉण्ट  या मंगल फॉण्ट पर होता हैं ,

इस लिए लोग Hindi typing Test के लिए Mangal Font या Kruti Dev Font  Select करते है और अपना Practice (अभ्यास) करते है |

Download Remington (Gail) Character Code



दोस्तों, यहां पर मंगल फॉन्ट सॉफ्टवेयर के रेमिंग्टन कीबोर्ड लेआउट में विभिन्न वर्ण/शब्दों को बनाने की जानकारी दी जा रही है जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।  

यहां से  आप रेमिंग्टन कीबोर्ड लेआउट डाउनलोड कर हैं। 


mangal font remington gail keyboard layout download


हिन्दी यूनीकोड टाइपिंग के लिए  रेमिंग्टनट  सबसे बढ़िया  कीबोर्ड लेआउट है क्योंकि यह  देखने में  कृतिदेव लेआउट की तरह ही होता है बस इसमें सबसे टॉप वाली लाइन में थोड़े Changes  होते हैं जो कि आप  को  Practice  से समझ आ जायेगा.  

—————————————————————————————————

दोस्तों,  आपके लिए हिन्दी यूनीकोड टाइपिंग की  कुछ जानकारी यहां पर दी जा रही है। 

1. ESC के नीचे वाले बटन से शिफ्ट के साथ 'द्य' बनता है जबकि बिना शिफ्ट के ड़, ढ़ के नीचे लगने वाला बिन्दु बनता है। 

2. शिफ्ट के साथ 3 दबाने से विसर्ग बनता है। 

3. शिफ्ट के साथ 5 दबाने से हाइफन का चिह्न बनता है।  

4. शिफ्ट के साथ 6, 7 बटन से प्रारंभ और अंत का इनवर्टेड कोमा बनाया जाता है। 

5. शिफ्ट के साथ 8, 9 एवं 0 से क्रमश: द्ध, त्र एवं ऋ बनता है। 

6. हाइफन बटन से बिना शिफ्ट के अर्धविराम बनता है जबकि शिफ्ट के साथ इससे म.प्र., डॉ., प्रो. आदि वाला बिन्दु बनता है। 

7. बिना शिफ्ट के प्लस (+) बटन से कृ, पृ, हृ आदि वाला 'र' बनता है। जबकि शिफ्ट के साथ इस बटन से हलंत लगता है। 

अगर आप व्याकरण से परिचित हैं तो आपको यह जानकारी तो होगी ही। लेकिन अगर आप को हिन्दी व्याकरण का ज्यादा ज्ञान नहीं है तो आप नीचे दी गई सूची को पढ़ सकते हैं इससे आप हिन्दी यूनीकोड में विभिन्न वर्ण बना सकते हैं। सूची निम्नानुसार है :—

  • आ — अ एवं ा की मात्रा
  • ई — इ एवं र्क वाला र
  • ऐ — ए एवं े की मात्रा
  • ओ — अ एवं ा की मात्रा एवं े की मात्रा
  • औ — अ एवं ा की मात्रा एवं ै की मात्रा
  • अं — अ एवं ं की बिन्दु
  • अ: — अ एवं विसर्ग
  • श — श् एवं ा की मात्रा

हलंत के प्रयोग से बनने वाले मिश्रित वर्ण/शब्द :—

दोस्तों , यंहा देखिये  हलंत लगाकर आप किसी भी वर्ण को आधा कर सकते हैं क्योंकि हिन्दी यूनीकोड पूर्णत: हिन्दी व्याकरण के अनुसार कार्य करता है। 

हलंत लगाने से वर्ण आपको भले ही आधा न दिखे पर आप हलंत लगाकर जैसे ही दूसरा वर्ण टाइप करेंगे पूर्व का वर्ण स्वत: ही आधा होकर उसमें जुड़ जाएगा। जैसे :— 

  • क+ष ——— क्ष : रक्षक, कक्षा
  • ह+म ——— ह्म : ब्रह्मा, ब्राह्मण
  • ह+न ——— ह्न : अपराह्न
  • ह+व ——— ह्व : आह्वान
  • ह+य ——— ह्य : बाह्य
  • द+ध ——— द्ध : युद्ध, विरूद्ध
  • द+य ——— द्य : विद्या, विद्यालय
  • द+द ——— द्द : उद्दालक, गद्दा
  • द+म ——— द्म : पद्मा
  • द+भ ——— द्भ : सद्भावना
  • द+व ——— द्व : विद्वान, द्वारा
  • म+न ——— म्न : प्रद्युम्न,
  • र+ज ——— र्ज : मर्ज, कर्ज
  • फ+त ——— फ्त : रफ्तार, गिरफ्तार
  • श+र ——— श्र : श्रीमती, श्रीमान
  • ट+र ——— ट्र : ट्रेन, बैट्री

दोस्तों, कभी कभी ऐसा होता है कि हम टाइप सही करते हैं सही टाइप होता भी है, पर हमें वह सही दिखायी नहीं देता, जैसे— द्य लिखने पर वह द एवं य, त्त लिखने वह त एवं त, फ्त लिखने पर फ एवं त की तरह दिखता है। हालांकि यह लिखे सही होते हैं पर कभी-कभार संयुक्त रूप में न दिखकर इनके नीचे हलंत दिखायी देते हैं। इसके लिए आप फॉन्ट स्टाइल बदल सकते हैं। यानि फॉन्ट में जाकर मंगल (body) की जगह Kokila, Utsaah, Utkarsh, Aparajita आदि कर सकते हैं इससे आपको आपका टैक्स्ट सही दिखायी देगा। 

स्पेशल वर्णों के लिए शॉर्टकट कीज :—

वर्णमाला के वर्ण, जो मिश्रित करके नहीं बनाए जा सकते, उनकी सूची नीचे दी जा रही है। हालांकि इसमें ऐसे वर्ण भी हैं जो मिश्रित करके बन जाते हैं लेकिन अगर आप मिश्रित करके बनाने में असुविधा महसूस करते हैं जो इन शॉर्टकट कीज का उपयोग कर सकते हैं।

  • Alt + 2305 से चंद्र बिन्दु
  • Alt + 2315 से ऋ
  • Alt + 2329 से ङ
  • Alt + 2334 से ञ
  • Alt + 2364 से ढ़, ड़ के नीचे का बिन्दु
  • Alt + 2365 से ऽ
  • Alt + 2384 से ॐ
  • Alt + 2395 से ज़
  • Alt + 2396 से ड़
  • Alt + 2397 से ढ़
  • Alt + 2398 से फ़
  • Alt + 2406 से म०प्र०, डॉ०
  • Alt + 2416 से डॉ॰, ई॰

यहां पर गणितीय और सांख्किीय वर्णों के लिए शॉर्टकट कीज की जानकारी  दी जा रही है। इसके अतिरिक्त आप अगर अन्य वर्ण बनाना चाहते हैं तो आप कीबोर्ड लेआउट को हिन्दी से अंग्रेजी कर सकते हैं एवं अंग्रेजी कीबोर्ड की मदद से अन्य वर्ण  भी बना सकते हैं।

  • Alt + 33 से !
  • Alt + 34 से ''
  • Alt + 36 से $
  • Alt + 37 से %
  • Alt + 39 से '
  • Alt + 40 से (
  • Alt + 41 से )
  • Alt + 43 से +
  • Alt + 47 से /
  • Alt + 58 से :
  • Alt + 61 से =
  • Alt + 63 से ?
  • Alt + 91 से [
  • Alt + 92 से \
  • Alt + 93 से ]
  • Alt + 178 से वर्ग की घात
  • Alt + 179 से घन की घात
  • Alt + 185 से एक की घात
  • Alt + 699 से ʻ प्रारंभिक इनवर्टेड कोमा
  • Alt + 700 से ʼ अंत वाला इनवर्टेड कोमा
  • Alt + 2404 से । पूर्ण विराम
  • Alt + 2405 से ॥ डबल पूर्ण विराम
  • Alt + 2407 से 2416 तक हिन्दी की गिनती के अंक


कुछ उपयोगी टिप्स & ट्रिक्स :—

1. ट्र लिखने के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ट के बाद जैसे ही आप Z बटन यानि क्र,म्र,प्र आदि वाला 'र' दबाएंगे वह स्वत: ही ट्र बन जाएगा। 

2. रफ्तार, गिरफ्तार आदि का फ बनाने के लिए फ के बाद हलंत लगाएं एवं त बनाएं। कई बार ऐसा होता है कि र के बाद फ बनाने पर रू बन जाता है पर बैक स्पेश की मदद से आप पुन: फ टाइप कर सकते हैं। 

3. ऊ बनाने के लिए उ के बाद शिफ्ट के साथ Q बटन दबाएं। 

4. ई बनाने के लिए इ बनाकर शिफ्ट के साथ Z बटन दबाएं। इसी प्रकार र्ति, र्मी, र्गी, र्दी आदि को बनाया जाता है। 

5. वर्ग की घात लगाने के लिए शब्द के बाद बिना स्पेश दिए शॉर्टकट कीज का प्रयोग करें।

अगर आप किसी विशेष सॉफ्टवेयर में काम नहीं कर रहे हैं तो आप अंग्रेजी वर्ण बनाने के लिए अल्ट एवं शिफ्ट बटन दबाकर कीबोर्ड हिन्दी से अंग्रेज से हिन्दी कर सकते हैं। इस प्रकार आप टाइपिंग में बिना परेशान हुए हिन्दी एवं अंग्रेजी वर्ण आसानी से बना सकते हैं। हो सकता है कि ऑपरेटिंग सिस्टम की विषमता या किसी विशेष सॉफ्टवेयर पर टाइपिंग करने के कारण आपके पीसी पर कुछ शॉर्टकट कीज काम न करें। 


Download Magal font Typing chart Codes & Keys PDF


—    कुछ महत्वपूर्ण   अक्षर —

अक्षर     Keyboard Key         शब्द                         Keyboard Key

द्व odb         द्वारा         odbeje

द्य od/         विद्यालय         bfod/en/

डॉ [\         डॉक्टर         [\kd’j

क्र kdj         क्रिकेट         kdjfk’

c+u+e+c+x+[+n+s+M+d+b+j = महामंडलेश्वर






उम्मीद हैं दोस्तों ये लेख आपको पसंद आया होगा। 





Post a Comment

Thnanks for Reply.

और नया पुराने